Friday, 4 July 2025

अब राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की रिपोर्ट पर्याप्त नहीं, उच्च अधिकारियों के बिना नहीं लग पायेगी आख्या

 दैनिक जीवन केशरी:

दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचारों का एकल बुलेटिन
🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 05 जुलाई 2025*
                 *शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी - 19:01 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति - 19:51 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* तैतिल - 05:47 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सिद्ध - 20:35 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 05:28
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 14:41
*🌛चन्द्रराशि-* तुला - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 08:56 से 10:41
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 आषाढ़ सुदी दशमी 19:01 तक पश्चात् एकादशी शुरु , आशा दशमी व्रत , सोमपदा दशमी , वेदारम्भ में अनध्याय , गिरिजा पूजा , पुनर्यात्रा / उल्टा रथ (उड़ीसा ) , गुप्त नवरात्र उत्थापन , मनसा पूजा प्रारम्भ (बं.) , मन्वादि , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 19:52 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 19:52 तक , कत्ल की रात (मुस्लिम)  , श्री के० करुणाकरण जयन्ती , पुसरला वेंकट सिंधु जन्म दिवस ( पद्मश्री','अर्जुन पुरस्कार' सम्मानित ) , श्री अनुग्रह नारायण सिंह (सिन्हा) पुण्य तिथि , हरियाली दिवस (उत्तराखंड , कामरेड कमला राम नौटियाल के जन्मदिन पर)  व अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता (कोऑपरेटिव) दिवस (जुलाई के पहले शनिवार को)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 आषाढ़ सुदी एकादशी 21:17 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , श्री हरिशयनी एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अधीत्य चतुरो वेदान्*
   *द्विजो मोहसमन्वितः।*
*पतितात् प्रतिगृह्याथ*
   *खरयोनौ   प्रजायते ॥४६॥*
      ★ महाभारत अनुशासनपर्व १११
*अर्थात् 👉*
    _जो द्विज चारों वेदों का अध्ययन करने के बाद भी मोहवश पतित मनुष्यों से दान लेता है, उसका गदहे की योनि में जन्म होता है॥४६॥_
🌹

*5 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
1811 – वेनेज़ोएला देश को स्वतंत्रता मिली । 16वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ से लेकर तीन शताब्दियों तक यह देश स्पेन के अधिकार में रहा।
1841 - थॉमस कुक ने इंग्लैंड में अपना पहला रेलवे भ्रमण की व्यवस्था किया।
1848 - हंगरी के राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने काम करना शुरू किया।
1922 - नीदरलैंड में पहला आम चुनाव हुआ।
1924 – ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।
1945 – लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
1947 – भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
1954 – आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना हुई।
1954 – बीबीसी ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
1962 – अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत हुई।
1968 – भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।

1969 - टॉम बोया में केन्याई के विकास मंत्री, की हत्या कर दी गयी।
1975 – 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
1977 - पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
1981 – राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणनाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
1986 - गुडविल गेम्स मास्को में आयोजित किए गए।
1994 - इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
1996 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
1998 – तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।
1998 – भारत के टैंक विरोधी मिसाइल नाग का परीक्षण हुआ।
1998 - पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
1999 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
2000 - दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
2001 - चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2002 - काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।

2003 - सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निहित होने की घोषणा की।
2004 – इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।
2004 - ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
2007 - मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु।
2007 - ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
2008 - नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
2009 – स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विंबलडन खिताब अपने नाम किया।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत हुई।
2015 - 7 वीं महिला "फुटबॉल विश्व कप: वैंकूवर में संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया।
2019 - अफ्रीका के मुस्लिम देश ट्यूनीसिया ने महिलाओं के चेहरे को ढंकने वाले नकाब के पहनने पर रोक लगा दी। ट्यूनीसिया ने यह कदम आतंकी हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर उठाया।
2019 - टाटा स्टील कलिंगानगर (टीएसके) पहला और एकमात्र भारतीय विनिर्माण संयंत्र बना , जिसे वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के प्रतिष्ठित लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल किया गया।
2020 - उ. प्र. के गाजियाबाद जिले में मोमबत्‍ती कारखाने में विस्‍फोट से 7 लोगों की जान गई व कई अन्‍य घायल हुए।
2020 - उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कुकरैल वन में 'मिशन वृक्षारोपण-2020' का शुभारम्भ किया जिसके तहत पूरे प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 25 करोड़ पौधे लगाए गए।
2020 - शैक्षिक अवसंरचना के विकास के लिए भारत और अफगानिस्तान के बीच 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।
2021 - केन्‍द्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पठन-पाठन में दक्षता और संख्‍यात्‍मक कौशल की समझ के लिए - निपुण भारत का उद्घाटन किया।
2022 - दुनिया के सबसे शक्तिशाली पार्टिकल कोलाइडर, लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) ने ऊर्जा के स्तर पर प्रोटॉनों को एक दूसरे में तोड़ना शुरू कर दिया।
2022 - अमेरिका के इंडियाना में पार्टी के दौरान फायरिंग में 3 लोगों की मौत व पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया सिटी में फायरिंग में दो पुलिसवालों को गोली लगी।
2022 - डॉ. जितेंद्र सिंह ने अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में लोक प्रशासन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति पुरस्कार की स्थापना की घोषणा की।
2023 - हरित हाइड्रोजन पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।
2023 - मेटा ने इंस्टाग्राम का नया सार्वजनिक वार्तालाप ऐप थ्रेड्स लॉन्च किया।
2023 - अब तक का सबसे गर्म वैश्विक तापमान दर्ज किया गया - लगातार तीसरे दिन औसत वैश्विक तापमान 17.18 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
2024 - दुनिया की पहली CNG बाइक बजाज फ्रीडम-125 लॉन्च हुई।
2024 -  भारतीय सेना को मिलीं 35 हजार एके-203 राइफलें।

*5 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1901 - बी. एन. सरकार - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स, कलकत्ता के संस्थापक थे।
1918 - के० करुणाकरण - केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।
1920 - सचिन नाग - प्रसिद्ध भारतीय तैराक थे।
1931 - शरद पगारे - हिंदी साहित्य के जाने-माने लेखकों में से एक ।
1946- असग़र वजाहत, प्राध्यापक और रचनाकार।
1946 - रामविलास पासवान - लोक जनशक्‍ति पार्टी के अध्‍यक्ष थे।
1947 - डॉ लालजी सिंह हैदराबाद स्थित 'कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र' के भूतपूर्व निदेशक थे।
1949 - अभय आष्टेकर - भारतीय वैज्ञानिक (कन्फर्म नहीं)।
1956- ज्योति खरे, समकालीन कवि एवं लेखक।
1960 - राकेश झुनझुनवाला भारत के निवेशक एवं शेयर व्यापारी थे।
1995 - पी. वी. सिंधु - भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी ।

*5 जुलाई को हुए निधन👉*

1877 - तोरु दत्त - अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।
1920 - मैक्स क्लिंजर चित्रकला, शिल्पकला और एचिंग कला में निष्णात्‌ जर्मन कलाकार।
1957 - अनुग्रह नारायण सिन्हा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
2021 - रिचर्ड डोनर एक अमेरिकी फिल्म निर्माता थे।
2021 - मानवाधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी की 84 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
2022 - स्वतंत्रता सेनानी पी गोपीनाथन नायर का 100 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 - स्पेनिश साइकिल सवार आन्द्रेस ओलिवा (74) का निधन हुआ।
2023 - चीनी-अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री फ़ेरेन "कोको" ली (48) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी रॉक संगीतकार जॉर्ज टाइन्डल टिकनर (76) का निधन हुआ।
2024 - ब्रिटिश अभिनेत्री यवोन फर्नेक्स [स्कैचर्ड] का 98 वर्ष की आयु में निधन।

*5 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री के० करुणाकरण जयन्ती।
🔅 पुसरला वेंकट सिंधु जन्म दिवस ( पद्मश्री','अर्जुन पुरस्कार' सम्मानित )।
🔅 श्री अनुग्रह नारायण सिंह (सिन्हा) पुण्य तिथि।
🔅 हरियाली दिवस (उत्तराखंड , कामरेड कमला राम नौटियाल के जन्मदिन पर)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता (कोऑपरेटिव ) दिवस (जुलाई के पहले शनिवार को)।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
      *आज का राशिफल*
*05 जुलाई 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लें। कार्यालय या घर का कामकाज ज्यादा होने से आपको थोड़ी थकान हो सकती है लेकिन किसी साथी की मदद लेने से काम जल्द पूरे हो जायेंगे। अनावश्यक धन व्यय होने की हल्की सी चिंता रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिये दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका प्रेम जीवनसाथी के लिए सुखदायक होगा व दाम्पत्य जीवन मे आ रही परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क हो सकता है जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोग की आय में बढ़ोतरी होगी। अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे कारोबार में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। घर में बच्चो की खिलखिलाहट से खुशी का माहौल बना रहेगा। नये करोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने बड़ों की राय जरूर लें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आपके सुझाव से प्रभावित हो सकते हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। खेलते समय बच्चों का ख्याल रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच आप अपनी वाणी का जादू चला सकते हैं। साथ ही अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आप जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से बात करने से आपको काफी फायदा भी हो सकता है। धर्म कर्म में विश्वास और ज्यादा बढेगा । कुछ कठिन परिस्तिथियां सामने आ सकती है। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके विवाहित जीवन में आ रही परेशानीया समाप्त हो जाएंगी। किसी बात को लेकर बड़ी बहन से कहासुनी हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। आप अपनी कमियों को निखारने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे, लोगों को किसी अच्छी कपनी से इंटरव्यू के लिए मेल आ सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, जो अचानक मिल सकता है। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों को करने में आप सफल रहेंगे, इससे आपका नाम और रुतबा भी बढ़ेगा। जो लोग विवाहित हैं, वह शाम को साथ में डीनर करने का प्लान बनायेंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते, जो कि आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे, इससे बच्चे खुश होंगे। ईमानदारी से किये गये कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। माता पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इस मामले में वरिष्ठ से आपका सहयोग मिलेगा। महिलाओं को दिनभर के कामों के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को घर के बडो से कोई सलाह मिल सकती है। करोबारियों को नयी योजना बनाने से फायदा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। शेयर बाजार, लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचे, क्योंकि इसमें आपको हानि हो सकती है। कार्यालय मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा कोंट्रेक्ट मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने के योग है। मेहनत से काम करने पर करियर में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। अगर आपके मन में किसी तरह का गिला-शिकवा है तो उसे अपने प्रेमी को जरूर बताएं इससे सब ठीक हो जायेगा। भाई बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लम्बे समय से रूके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी।

.                   *जय श्री राम*

*शनिवार, 05 जुलाई 2025 के मुख्य समाचार*

🔸त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी

🔸त्रिनिदाद एवं टोबैगो की ऐतिहासिक यात्रा के बाद अर्जेंटीना रवाना हुए PM मोदी

🔸केंद्र सरकार ने किया वक्फ कानून का नया नियम नोटिफाई, अब हर संपत्ति का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

🔸गुजरात से बड़ी कार्रवाई: 250 अवैध बांग्लादेशियों को किया डिपोर्ट, हाथों में लगी हुई थीं हथकड़ियां

🔸'भारत अपनी शर्तों पर चर्चा करता है', ट्रंप के टैरिफ की डेडलाइन पर बोले पीयूष गोयल

🔸हंगामेदार होगा संसद का मॉनसून सत्र! कांग्रेस चाहती है सरकार भारत-चीन संबंधों पर करे चर्चा

🔸मिशन पर गया था, लौटा नहीं… ईरान हमले के बाद B-2 बॉम्बर लापता! US में सन्नाटा

🔸‘भाषा के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे’, सीएम फडणवीस ने मनसे को दी चेतावनी, FIR हुई दर्ज

🔸Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हमला, कीव में घुसे 550 ड्रोन; 11 मिसाइलों से कई ठिकाने तबाह

🔸Amit Shah Gujarat Visit: आज देश को मिलेगी पहली राष्ट्रीय सहकारी यूनिवर्सिटी, शाह रखेंगे नींव

🔸ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का एमपी सरकार से सवाल:13% पद होल्ड हैं, इन पर नियुक्तियों में क्या दिक्कत है; मुख्य सचिव से एफिडेविट मांगा

🔸सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की फोटो:भाजपा बोली- ये घिनौनी हरकत, महिलाओं का अपमान; कांग्रेस कल से बिहार की महिलाओं को बांटेगी

🔸हिमाचल प्रदेश में NIA की रेड:रातों-रात करोड़पति बना कम्युनिकेशन सेंटर मालिक हिरासत में, खालिस्तानी फंडिंग का शक

🔸DGCA ने मार्च में एअर इंडिया एक्सप्रेस को फटकारा था:एयरलाइन ने फर्जी A320 के इंजन कंपोनेंट्स नहीं बदले थे और फर्जी रिपोर्ट बनाई थी

🔸केरल में फिर उभरा निपाह वायरस: मलप्पुरम और पलक्कड़ में दो मामले, तीन जिलों में अलर्ट

🔸Weather Report: अगले 2 दिन होगी भारी बारिश… IMD ने जारी किया अलर्ट, केदारनाथ यात्रा रोकी, हिमाचल में अब तक 37 की मौत

🔸मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा नहीं:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका खारिज की, वकील बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

🔹गुकेश से हारने के बाद कार्लसन के बदले तेवर, पहले कहा कमजोर खिलाड़ी, अब बोले- 'खेलने में मजा नहीं आ रहा'

🔹इंग्लैंड को 407 रनों पर समेटने के बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया की ठोस शुरुआत, 244 रनों की हुई बढ़त

           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
                          जय हो🙏

No comments:

Post a Comment

अब राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की रिपोर्ट पर्याप्त नहीं, उच्च अधिकारियों के बिना नहीं लग पायेगी आख्या

 दैनिक जीवन केशरी: दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचारों का एकल बुलेटिन 🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔     *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*        *🙏शुभप्रभातम...